पथरी हरिद्वार
दिनांक 18.10.2026 को थाना पथरी पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि शिवगढ़ में आयोजित रामलीला के दौरान कुछ युवक हुड़दंग मचा रहे हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां कुछ युवक हो-हल्ला कर शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास कर रहे थे।
पुलिस टीम एवं रामलीला में उपस्थित अन्य लोगों द्वारा युवकों को समझाने का काफी प्रयास किया गया, लेकिन वे नहीं माने और लगातार हुड़दंग मचाने पर उतारू रहे। मौके पर शांति व्यवस्था भंग होने तथा किसी संज्ञेय अपराध की आशंका को देखते हुए पुलिस ने सभी 09 युवकों को नियमानुसार धारा 170 BNSS के अंतर्गत हिरासत में लिया।
सभी के विरुध्द नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*नाम पता आरोपित*
1. मुकुल पुत्र दरेश कुमार, उम्र 22 वर्ष
2. जतिन पुत्र पवन चौहान, उम्र 19 वर्ष
3. अमरीश पुत्र अमरपाल, उम्र 26 वर्ष
4. विशाल पुत्र विजेन्द्र, उम्र 20 वर्ष
5. शुभम पुत्र धरमवीर, उम्र 19 वर्ष
6. आकाश पुत्र राजकुमार, उम्र 20 वर्ष
7. मनीष कुमार पुत्र नरेन्द्र सिंह, उम्र 21 वर्ष
8. विनीत कुमार पुत्र ब्रह्मपाल, उम्र 19 वर्ष
उपरोक्त सभी निवासी ग्राम धारीवाला, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार
9. अभिषेक पुत्र साधूराम, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम शिवगढ़, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार।
*पुलिस टीम*
1. अ.उ.नि. प्रमोद कुमार
2. कांस्टेबल जितेन्द्र पुंडीर
3. कांस्टेबल सुरेश रावत
4. कांस्टेबल सोहन राणा
5. होमगार्ड अजय कुमार
6. होमगार्ड इन्छाराम