नशे और डेली खर्च के लिये करता था चोरी की वारदात

हरिद्वार 

 

*

*डिजिटल साक्ष्यों एवं सुरागरसी-पतारसी के आधार पर पुलिस ने आरोपी को दबोचा*दिनांक 18.09.2026 को वादी प्रदीप कुमार पुत्र स्व. जयचन्द, निवासी जे-1 शिवालिक नगर, रानीपुर, हरिद्वार द्वारा कोतवाली रानीपुर पर सूचना दी गई कि दिनांक 17.09.2026 को अज्ञात चोर द्वारा उनके शिवालिक नगर स्थित निर्माणाधीन मकान से गीजर, टेबल फैन, पाइप, सरिया के टुकड़े, लोहे के एंगल, कटर मशीन, हथौड़ी आदि सामान चोरी

सूचना के आधार पर कोतवाली रानीपुर पर तत्काल मु0अ0सं0 328/26 अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना के अनावरण हेतु उच्चाधिकारीगण के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर मनोहर सिंह भण्डारी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत घटनास्थल के डिजिटल साक्ष्यों का गहन अध्ययन करते हुए सुरागरसी-पतारसी की गई।

पुलिस टीम द्वारा दिनांक 19.09.2026 की रात्रि को चेकिंग एवं तलाश के दौरान निर्मल आईटीआई से पहले खाली ग्राउंड से आरोपी शिवकुमार को दबोचा।

आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया सामान बरामद किया गया।

आरोपी के विरुद्ध प्रकरण में सुसंगत धाराओं की वृद्धि की गई है तथा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।

*नाम पता आरोपित*
शिवकुमार पुत्र फुज्जन निवासी ग्राम सिकरौड़ा नवादा, थाना मण्डावली, जिला बिजनौर, उ0प्र0 हाल निवासी ब्रह्मपुरी, रावली महदूद, सिडकुल, हरिद्वार

*बरामदगी*
* 01 गीजर BAJAJ कम्पनी मय कनेक्शन पाइप
* 01 टेबल फैन RAVI कम्पनी
* 01 पत्थर कटर मशीन
* 03 सिंक पाइप मय टोंटी
* 04 लोहे के सरिये के टुकड़े
* 02 लोहे के एंगल
* 05 लोहे की हथौड़ी

*आपराधिक इतिहास*
पुलिस द्वारा आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगालने पर उसके विरुद्ध थाना रानीपुर एवं थाना सिडकुल में चोरी/नकबजनी एवं अवैध शस्त्र संबंधी अभियोग पंजीकृत पाए गए हैं
1. मु0अ0सं0 241/25, धारा 305(ए), 331(3), 317(2) बीएनएस, थाना रानीपुर
2. मु0अ0सं0 406/25, धारा 313 बीएनएस, थाना सिडकुल
3. मु0अ0सं0 190/26, धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम, थाना रानीपुर

*पुलिस टीम*
1. मनोहर सिंह भण्डारी, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली रानीपुर
2. अ0उ0नि0 सुबोध घिल्डियाल
3. हे0कानि0 प्रदीप
4. कानि0 सुमन डोभाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *