हरिद्वार
*विभिन्न बैंको प्रतिष्ठानों में जाकर प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों की प्रयोग विधि की दी गई विस्तार से जानकारी*
उच्च अधिकारियों के आदेश एवं निर्देश के अनुपालन के क्रम में अग्निशमन सेवा सुरक्षा जागरूकता सप्ताह कार्यक्रम के कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रभारी अग्निशमन अधिकारी रुड़की के नेतृत्व में टीम द्वारा रुड़की क्षेत्रांतर्गत 1.भारतीय स्टेट बैंक 2.आईसीआईसीआई बैंक, पंजाब नेशनल बैंक आदि विभिन्न बेको प्रतिष्ठानों में जाकर प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों की प्रयोग विधि एलपीजी सिलेंडर लिकेज से होने वाली अग्नि दुर्घनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया।
आपातकालीन नंबर 112 के महत्व को भी अवगत कराया गया आम जनमानस से अपील की गई कि अग्नि दुर्घटना को न्यूनतम करने राष्ट्र की संपत्ति जनहानि रोकने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करें।
संस्थानो में उपलब्ध अग्निशमन यंत्रों की स्थिति, आपातकालीन निकास व्यवस्था, विद्युत कनेक्शन की सुरक्षा तथा कर्मचारियों की तत्परता की जाँच की गई।
साथ ही प्रबंधन को आग लगने की स्थिति में अपनाए जाने वाले त्वरित कार्रवाई, प्राथमिक उपकरणों के प्रयोग एवं सुरक्षा उपायों के बारे में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।