हरिद्वार
आज दिनांक 09/08/2026 को ओमवती पत्नी जगदीश, उम्र 65 वर्ष, निवासी ग्राम रेहड़गंज, जिला रामपुर, उत्तर प्रदेश अपने परिजनों, बेटी एवं दामाद से बिछड़ गई थीं।
हरिद्वार पुलिस द्वारा खोया-पाया केंद्र, सीसीआर के माध्यम से लगातार अनाउंसमेंट एवं प्रचार-प्रसार कराया गया। पुलिस की तत्परता से महिला के दामाद मोहन सिंह पुत्र लालता प्रसाद, निवासी ग्राम भूबरा, जिला रामपुर, उत्तर प्रदेश से संपर्क हुआ।
पुलिस ने बुजुर्ग महिला को सकुशल उनके दामाद के सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने हरिद्वार पुलिस की तत्परता एवं मानवीय संवेदनशीलता के लिए आभार व्यक्त किया।