*फायर स्टेशन
उच्चाधिकारियों के आदेश एवं निर्देश के अनुपालन के क्रम में अग्निशमन केन्द्र रुड़की की टीम ने सनातन धर्मप्रकाश चन्द इण्टर कालेज रुड़की में जाकर अध्यापिकाओं- छात्राओं को प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों की प्रयोग विधि, एलपीजी सिलेंडर लिकेज से होने वाली अग्नि दुर्घनाओं को केसे रोका जा सकता है, आदि के बारे में विस्तार से बताया गया एवं आपातकालीन नंबर 112 के महत्व को भी अवगत कराया गया।
👉👉 क्योंकि छात्राएं समाज का एक अभिन्न अंग है आप सभी को प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों की प्रयोग विधि एवं जानकारी होना नितांत आवश्यक है साथ ही आपातकालीन स्थिति (अग्निकांड/ भूकम्प के समय हमे क्या करना/क्या नहीं करना) एवं प्राथमिक चिकित्सा के बारे में भी बताया एवं समझाया गया। राष्ट्र की संपत्ति/ जनहानि रोकने के लिए भी आवश्यक टिप्स दिये गए।
👉👉 प्रधानाचार्य महोदय से निवेदन किया गया कि विद्यालय प्रांगण में स्थापित अग्निशमन उपकरणों को हमेशा उच्च कोटि एवं कार्यशील दशा में रखें समय-समय पर माक ड्रिल अभ्यास कार्यक्रम आयोजित करते रहे। *Practice have a man perfect* के सिद्धांत पर काम करें।
👉👉माक ड्रिल अभ्यास कार्यक्रम आयोजित करने पर स्कूल प्रबंधन ने टीम का आभार व्यक्त किया गया। ऐसे जन जागरण कार्यक्रम आयोजित करने पर समाज में एक जागृति पैदा होती है।