लोगों की गाढ़ी कमाई से खरीदी गई बाइकों पर हाथ साफ कर शौक पूरे करने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा

रुड़की हरिद्वार

वादी शाहिद परवेज पुत्र स्व. शमशाद अली निवासी मौहल्ला सत्ती, साबरी मस्जिद के पास, रुड़की द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर उनकी स्प्लेंडर प्लस (UK17L-0121, सिल्वर रंग) चोरी होने पर कोतवाली रुड़की में मु0अ0सं0 163/26 धारा 303(2) BNS के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।

प्रभारी निरीक्षक प्रदीप विष्ट के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा दिनांक 27.04.2026 को वर्ल्ड बैंक कॉलोनी के दूसरे गेट के पास झाड़ियों से आरोपी को चोरी की मोटरसाइकिल सहित हिरासत में लिया।

अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*नाम पता आरोपित*
मोईन उर्फ मोनू पुत्र मशरूर निवासी छप्पर वाली मस्जिद के पास, इमली रोड, कोतवाली रुड़की, हरिद्वार (उम्र: 24 वर्ष)

*बरामदगी*
मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस (UK17L-0121)
चेसिस नंबर: MBLHAW090KHC84948

*पुलिस टीम*
1. उ0नि0 सुभाष चन्द, चौकी प्रभारी सोत बी
2. ⁠कांस्टेबल सुरेश तोमर
3. ⁠कांस्टेबल इतेन्द्र ध्यानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *