महिला एवं नाबालिग संबंधी मामले में पुलिस लें तुरंत एक्शन SSP नवनीत सिंह का स्पष्ट निर्देश

हरीद्वार

दिनांक 29.04.2026 को वादी निवासी गुरुकुल कांगड़ी, द्वारिका विहार, थाना कनखल द्वारा सूचना दी गई कि उनकी नाबालिग पुत्री घर से बिना बताए कहीं चली गई है।

सूचना के आधार पर थाना कनखल में मु.अ.सं. 146/26 धारा 137(2) BNS पंजीकृत किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार, प्रभारी निरीक्षक कनखल के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।

सघन सुरागरसी व पतारसी करते हुए सैकड़ों CCTV कैमरे खंगाले गए साथ ही इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद ली गई, जांच में बालिका हरिद्वार से दिल्ली जाने वाली बस में बैठते हुए दिखाई दी।

इसके आधार पर तत्काल पुलिस टीम दिल्ली रवाना की गई, जहां CCTV व सर्विलांस की मदद से नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद किया गया।

बालिका के सकुशल मिलने पर परिजनों द्वारा कनखल पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

*पुलिस टीम*
1. प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र सिंह रावत
2. व0उ0नि0 अनुज सिंह
3. उ0नि0 सुधांशु कौशिक
4. अ0उ0नि0 मुन्ना नेगी
5. का0 विशन सिंह
6. का0 प्रलव चौहान
7. कांस्टेबल वसीम (SOG)
8. कांस्टेबल नरेंद्र (SOG)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *