*हरिद्वार, 02 जून 2026:*
जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग, उत्तराखण्ड सरकार के मा. उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री) श्री भगवत प्रसाद मकवाना दिनांक 03 जून 2026 को जनपद हरिद्वार में एक दिवसीय भ्रमण पर पहुंच रहे हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मा. उपाध्यक्ष सफाई कर्मचारी आयोग 11:00 बजे प्रातः राज्य अतिथि गृह डाम कोठी हरिद्वार पहुंचेंगे। इसके पश्चात दोपहर 12:00 बजे से सी०सी०आर० सभागार में सफाई कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे तथा सायं 05:00 बजे हरिद्वार से देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।