*हरिद्वार 11 मई 2026*
जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित 66 शिकायते दर्ज कराई गई,जिसमें से 30 समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया शेष समस्याओं को निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।
जनसुनवाई कार्यक्रम में राजस्व, भूमि,विवाद,विद्युत,अतिक्रमण,जल भराव, पेयजल आदि से संबंधित समस्या दर्ज कराई गई।
जनसुनवाई कार्यक्रम में शिकायतकर्ता सुमन देवी,ज्योति देवी एवं राजन देवी निवासी ग्राम लालढांग की भूमि जिसका खसरा नं 237 है, भूमि के पास में ही बस्ती के कुछ लोगों ने उनकी भूमि में अवैध कब्जा कर और खेत में नाली का पानी डाला हुआ है,उन्होंने कब्जा हटवाने एवं नाले के पानी का निस्तारण करवाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया।प्रार्थी मांगेराम एवं राजवीर निवासी गंगदासपुर तहसील लक्सर ने ग्राम गंगदासपुर का बाढ़ग्रस्त होने के कारण प्रार्थी को फेरूपुर कठिया में विस्थापित किया गया था,उस जमीन पर गांव के कुछ व्यक्ति कब्जाने के प्रयास कर रहे है,उन्होंने भूमि की पैमाईश कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया।प्रार्थी दिनेश कुमार की भूमि जिसका खसरा नं 221,खतौनी संख्या 349,रकबा 0.092 है जो अतमलपुर बोगला परगना ज्वालापुर में स्थित है,प्रार्थी ने दोबारा आबादी दर्ज किए जाने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया।प्रार्थी
मुकेश कुमार निवासी मीरपुर ब्लॉक बहादराबाद द्वारा बताया गया कि पड़ोस के कुछ लोगों ने अपने घरों का गंदा पानी प्रार्थी के घर के आगे छोड़ रखा है,जिस कारण बच्चों को आने जाने में बहुत परेशानी हो रही है,इस समस्या के निदान के लिए प्रार्थना पत्र दिया। प्रार्थी कमल देवी सुमन नगर ने अपने आवासीय प्लाट जो कि सुमन नगर में स्थित है उसकी खतौनी की नकल दिलवाए जाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया।प्रार्थी चरण सिंह ने अपनी भूमि चक संख्या 167अ रकबा 0.221 स्थित ग्राम भोगपुर परगना ज्वालापुर में है ,जिसकी पैमाईश कराए जाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। प्रार्थी वेदपाल पुत्र चरण सिंह ने गंगाजी के खसरा नं 443/12, मौजा भोगपुर से अवैध कब्जा हटवाने के संबंध में शिकायती पत्र दिया।समस्त लोग मोहन इंक्लेव कॉलोनी ने जगजीतपुर राजा गार्डन मोहन इंक्लेव कॉलोनी में उत्तराखंड पेयजल निगम (गंगा) (निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई द्वारा किए जा रहे सीवर लाइन के कार्य में की जा रही लापरवाही के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया। प्रार्थी ग्राम थिथौला खेमपुर प्रधान सना ने लण्ढौर नगर पंचायत से गंदा पानी हमारी ग्राम पंचायत थिथौला खेमपुर की सीमा में आ रहा है,जिसके कारण गंदा पानी मैंन रोड से होता हुआ आबादी से होता हुआ किसानों की फसलों को खराब कर रहा है,जिसके निदान करवाने को लेकर शिकायती पत्र दिया।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसुनवाई में जनता द्वारा जो भी समस्याएं दर्ज कराई जा रही है उन समस्याओं को त्वरित एवं समयबद्धता के साथ निराकरण करना सुनिश्चित करे,इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही एवं शिथिलता नहीं बरती जानी चाहिए, शिथिलता बरती जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक करवाई सुनिश्चित की जाएगी।उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि जिन शिकायतों पर स्थलीय निरीक्षण किया जाना है संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ स्थलीय निरीक्षण कर समस्या का समाधान करना सुनाश्चित करे।
उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए है कि जो भी शिकायते जनसुनवाई में दोबारा आ रही है इसके लिए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी एवं आवेदनकर्ता के साथ मौके पर पहुंचकर जो भी कार्यवाही करनी है,उससे तत्परता से कर ली जाए यदि शिकायतकर्ता अपनी शिकायत लेकर जनसुनवाई कार्यक्रम में दोबारा पहुंचता है तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए है कि जनसुनवाई कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों द्वारा जो भी समस्या दर्ज कराई जा रही है,उनका संबंधित अधिकारी शीर्ष प्राथमिकता एवं संवेदनशीलता के साथ निस्तारण करना सुनाश्चित करे।
*सीएम हेल्पलाइन में 36 दिन से दर्ज शिकायतों का निस्तारण न होंने पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को लगाई कड़ी फटकार*
बैठक में सीएम हेल्पलाइन में दर्ज समस्याओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सीएम हेल्प लाइन में जो भी शिकायते दर्ज की जा रही है,उनको सभी अधिकारी संवेदनशीलता के साथ निरंकरण करना सुनिश्चित करे,उन्होंने निर्देश दिए है कि 36 दिन से अधिक जो भी शिकायते लंबित है उनका निराकरण तत्परता से करना सुनिश्चित करे। जिसमें एल 1 पर 583 शिकायतें तथा एल 2 पर 143 शिकायतें निस्तारण हेतु लंबित है,जिन्हें शीघ्र निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए साथ ही शिकायतकर्ता से सिस्टम के माध्यम से फोन पर वार्ता करे।
सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने पाया है कि कई विभागों द्वारा 36 दिन से शिकायतों का निस्तारण नहीं किया गया है,इसपर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए है कि संबंधित अधिकारी आज ही शिकायतकर्ता से पोर्टल के माध्यम से वार्ता कर तथा जो भी शिकायत दर्ज की गई है,उसका निस्तारण करना सुनाश्चित करे,इसमें किसी भी प्रकार की ढिलाई एवं लापरवाही क्षम्य नहीं की जाएगी।
बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी डॉ लालित नारायण मिश्र,अपर जिलाधिकारी पी आर चौहान,मुख्य चिकित्साधिकारी आर के सिंह,अपर उप जिलाधिकारी रुड़की हर गिरि, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, मुख्य शिक्षा अधिकारी नरेश कुमार हल्दियानी ,जिला शिक्षा अधिकारी (प्रा०शि०) अमित कुमार चन्द,जिला पंचायतराज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह,जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल,जिला अर्थ संख्या आधिकारी नलिनी ध्यानी,जिला आपदा अधिकारी मीरा रावत,अधिशासी अभियंता लोनिवि दीपक कुमार, अधिशासी अभियंता यूपीसीएल दीपक सैनी,जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पॉल,जिला प्रोविजन अधिकारी अविनाश भदौरिया सहित जिला स्तरीय सम्बन्धित अधिकारी एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादी मौजूद रहे। जनपद वासियों की समस्याओं को त्वरित निस्तारण के उदेश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में प्रत्येक सोमवार को आयोजित किया जा रहा है जन सुनवाई कार्यक्रम*
*जनसुनवाई कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित 66 समस्याएं/ शिकायतें दर्ज की गई जिसमें मौके पर 30 समस्याओं का किया गया निस्तारण तथा शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण हेतु किया गया प्रेषित*
*सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता से करे संबंधित अधिकारी*
*हरिद्वार 11 मई 2026*
जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित 66 शिकायते दर्ज कराई गई,जिसमें से 30 समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया शेष समस्याओं को निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।
जनसुनवाई कार्यक्रम में राजस्व, भूमि,विवाद,विद्युत,अतिक्रमण,जल भराव, पेयजल आदि से संबंधित समस्या दर्ज कराई गई।
जनसुनवाई कार्यक्रम में शिकायतकर्ता सुमन देवी,ज्योति देवी एवं राजन देवी निवासी ग्राम लालढांग की भूमि जिसका खसरा नं 237 है, भूमि के पास में ही बस्ती के कुछ लोगों ने उनकी भूमि में अवैध कब्जा कर और खेत में नाली का पानी डाला हुआ है,उन्होंने कब्जा हटवाने एवं नाले के पानी का निस्तारण करवाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया।प्रार्थी मांगेराम एवं राजवीर निवासी गंगदासपुर तहसील लक्सर ने ग्राम गंगदासपुर का बाढ़ग्रस्त होने के कारण प्रार्थी को फेरूपुर कठिया में विस्थापित किया गया था,उस जमीन पर गांव के कुछ व्यक्ति कब्जाने के प्रयास कर रहे है,उन्होंने भूमि की पैमाईश कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया।प्रार्थी दिनेश कुमार की भूमि जिसका खसरा नं 221,खतौनी संख्या 349,रकबा 0.092 है जो अतमलपुर बोगला परगना ज्वालापुर में स्थित है,प्रार्थी ने दोबारा आबादी दर्ज किए जाने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया।प्रार्थी
मुकेश कुमार निवासी मीरपुर ब्लॉक बहादराबाद द्वारा बताया गया कि पड़ोस के कुछ लोगों ने अपने घरों का गंदा पानी प्रार्थी के घर के आगे छोड़ रखा है,जिस कारण बच्चों को आने जाने में बहुत परेशानी हो रही है,इस समस्या के निदान के लिए प्रार्थना पत्र दिया। प्रार्थी कमल देवी सुमन नगर ने अपने आवासीय प्लाट जो कि सुमन नगर में स्थित है उसकी खतौनी की नकल दिलवाए जाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया।प्रार्थी चरण सिंह ने अपनी भूमि चक संख्या 167अ रकबा 0.221 स्थित ग्राम भोगपुर परगना ज्वालापुर में है ,जिसकी पैमाईश कराए जाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। प्रार्थी वेदपाल पुत्र चरण सिंह ने गंगाजी के खसरा नं 443/12, मौजा भोगपुर से अवैध कब्जा हटवाने के संबंध में शिकायती पत्र दिया।समस्त लोग मोहन इंक्लेव कॉलोनी ने जगजीतपुर राजा गार्डन मोहन इंक्लेव कॉलोनी में उत्तराखंड पेयजल निगम (गंगा) (निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई द्वारा किए जा रहे सीवर लाइन के कार्य में की जा रही लापरवाही के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया। प्रार्थी ग्राम थिथौला खेमपुर प्रधान सना ने लण्ढौर नगर पंचायत से गंदा पानी हमारी ग्राम पंचायत थिथौला खेमपुर की सीमा में आ रहा है,जिसके कारण गंदा पानी मैंन रोड से होता हुआ आबादी से होता हुआ किसानों की फसलों को खराब कर रहा है,जिसके निदान करवाने को लेकर शिकायती पत्र दिया।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसुनवाई में जनता द्वारा जो भी समस्याएं दर्ज कराई जा रही है उन समस्याओं को त्वरित एवं समयबद्धता के साथ निराकरण करना सुनिश्चित करे,इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही एवं शिथिलता नहीं बरती जानी चाहिए, शिथिलता बरती जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक करवाई सुनिश्चित की जाएगी।उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि जिन शिकायतों पर स्थलीय निरीक्षण किया जाना है संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ स्थलीय निरीक्षण कर समस्या का समाधान करना सुनाश्चित करे।
उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए है कि जो भी शिकायते जनसुनवाई में दोबारा आ रही है इसके लिए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी एवं आवेदनकर्ता के साथ मौके पर पहुंचकर जो भी कार्यवाही करनी है,उससे तत्परता से कर ली जाए यदि शिकायतकर्ता अपनी शिकायत लेकर जनसुनवाई कार्यक्रम में दोबारा पहुंचता है तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए है कि जनसुनवाई कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों द्वारा जो भी समस्या दर्ज कराई जा रही है,उनका संबंधित अधिकारी शीर्ष प्राथमिकता एवं संवेदनशीलता के साथ निस्तारण करना सुनाश्चित करे।
*सीएम हेल्पलाइन में 36 दिन से दर्ज शिकायतों का निस्तारण न होंने पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को लगाई कड़ी फटकार*
बैठक में सीएम हेल्पलाइन में दर्ज समस्याओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सीएम हेल्प लाइन में जो भी शिकायते दर्ज की जा रही है,उनको सभी अधिकारी संवेदनशीलता के साथ निरंकरण करना सुनिश्चित करे,उन्होंने निर्देश दिए है कि 36 दिन से अधिक जो भी शिकायते लंबित है उनका निराकरण तत्परता से करना सुनिश्चित करे। जिसमें एल 1 पर 583 शिकायतें तथा एल 2 पर 143 शिकायतें निस्तारण हेतु लंबित है,जिन्हें शीघ्र निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए साथ ही शिकायतकर्ता से सिस्टम के माध्यम से फोन पर वार्ता करे।
सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने पाया है कि कई विभागों द्वारा 36 दिन से शिकायतों का निस्तारण नहीं किया गया है,इसपर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए है कि संबंधित अधिकारी आज ही शिकायतकर्ता से पोर्टल के माध्यम से वार्ता कर तथा जो भी शिकायत दर्ज की गई है,उसका निस्तारण करना सुनाश्चित करे,इसमें किसी भी प्रकार की ढिलाई एवं लापरवाही क्षम्य नहीं की जाएगी।
बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी डॉ लालित नारायण मिश्र,अपर जिलाधिकारी पी आर चौहान,मुख्य चिकित्साधिकारी आर के सिंह,अपर उप जिलाधिकारी रुड़की हर गिरि, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, मुख्य शिक्षा अधिकारी नरेश कुमार हल्दियानी ,जिला शिक्षा अधिकारी (प्रा०शि०) अमित कुमार चन्द,जिला पंचायतराज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह,जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल,जिला अर्थ संख्या आधिकारी नलिनी ध्यानी,जिला आपदा अधिकारी मीरा रावत,अधिशासी अभियंता लोनिवि दीपक कुमार, अधिशासी अभियंता यूपीसीएल दीपक सैनी,जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पॉल,जिला प्रोविजन अधिकारी अविनाश भदौरिया सहित जिला स्तरीय सम्बन्धित अधिकारी एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादी मौजूद रहे।