चोरी का माल बरामद, पुलिस की सक्रियता जारी

मंगलौर हरिद्वार

जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के अंतर्गत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर के नेतृत्व में विभिन्न पुलिस टीमों का गठन किया गया।

इसी क्रम में एक टीम को लंबित चोरी के अभियोगों के अनावरण हेतु लगाया गया, जिसके फलस्वरूप मंगलौर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 01 शातिर चोर को चोरी के माल सहित दबोचा।

आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया माल बरामद हुआ है तथा उसके विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

*नाम पता आरोपित*
जुनैद पुत्र मोहम्मद अकरम निवासी नई बस्ती, कस्बा मंगलौर

*बरामदगी*
चोरी किया गया केबल तार (लगभग 25 मीटर)

*पुलिस टीम –*
1. अपर उपनिरीक्षक श्याम बाबू
2. हेड कांस्टेबल अमित शर्मा
3. कांस्टेबल उत्तम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *