नशे से बचने के लिए जागरूक होना भी बहुत जरूरी है

हरिद्वार

आज के समय में नशा समाज के लिए सबसे बड़ा अभिशाप बनता जा रहा है। जो धीरे धीरे युवाओं को खोखला कर रहा है नशे से बचने के लिए जागरूक होना भी बहुत जरूरी है जिस हेतु अतुल्य फाउंडेशन और हरिद्वार पुलिस द्वारा साझा प्रयास कर 11 अक्टूबर दिन रविवार को Run Against Drugs mini Half Marathon का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें स्वयं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार एवं अधीनस्थ अधिकारियों द्वारा भी भाग लिया जाएगा

यह मैराथन प्रातः 6:00 बजे ऋषिकुल मैदान, से शुरू होकर रानीपुर मोड़, आर्यनगर चौक, ज्वालापुर, अंडरपास, ज्वालापुर रेलवे स्टेशन, नेहरू युवा केंद्र, भगत सिंह चौक, टिबड़ी अंडर पास, पुराना रानीपुर मोड़ होते हुए ऋषिकुल मैदान पर समाप्त होगी।

अतः आप सभी से अपील है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में इससे जुड़े और नशे के खिलाफ एक सकारात्मक माहौल बनाने में सहयोग करें। आप का एक प्रयास Drugs के खिलाफ आवाज बुलंद करने में कारगर साबित हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *