हरिद्वार
कोतवाली मंगलौर पुलिस ने गोकशी के दो अलग-अलग मामलों में वांछित चल रहे आरोपी वसीम को दबोचने में सफलता हासिल की है। आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी।
दिनांक 10.10.2026 एवं 20.10.2026 को कोतवाली मंगलौर में उप निरीक्षक संजय रावत एवं उप निरीक्षक नवीन सिंह चौहान द्वारा अलग-अलग मामलों में धारा 3/5/11 उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कराए गए थे।
उक्त मामलों में आरोपी वसीम एवं उसके अन्य साथियों पर गोकशी कर मौके से फरार होने के आरोप थे। पुलिस द्वारा घटनास्थलों से गोमांस एवं गोकशी में प्रयुक्त उपकरण भी बरामद किए गए थे।
मामलों में आरोपी वसीम की संलिप्तता के संबंध में कार्रवाई करते हुए पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही थी, लेकिन वह लगातार फरार चल रहा था।
कड़क रुख अपनाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित करने के आदेश दिये गये।
गठित टीम द्वारा लगातार प्रयास करते हुए दिनांक 28.10.2026 को आरोपी वसीम को दबोच लिया गया। आरोपी के विरुध्द नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
*नाम पता आरोपित*
वसीम पुत्र फूल्ला निवासी ग्राम शिकारपुर, कोतवाली मंगलौर, जनपद हरिद्वार।
*पुलिस टीम*
1. उप निरीक्षक नवीन चौहान
2. उप निरीक्षक रविन्द्र जोशी
3. हेड कांस्टेबल शूरवीर
4. कांस्टेबल दिनेश शर्मा