*हरिद्वार पुलिस ने गौमाता के साथ हैवानियत करने वाले आरोपी को धर दबोचा

रानीपुर हरिद्वार

 

दिनांक 14.09.2026 को कोतवाली रानीपुर क्षेत्रान्तर्गत सलेमपुर महदूद में एक व्यक्ति को गौमाता के साथ दुष्कर्म करने की सूचना पर गाय के स्वामी नवीन पुत्र विक्रम सिंह निवासी अशोक वाटिका सलेमपुर महदूद, थाना रानीपुर, जनपद हरिद्वार की तहरीर पर तत्काल रानीपुर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध तत्काल मु0अ0सं0 320/2026 धारा 11(1)(a) पशु क्रूरता निवारण अधि0 पंजीकृत किया गया ।

एस एस0एस0पी0हरिद्वार के निर्देशन पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में तत्काल पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुये उक्त अज्ञात व्यक्ति की तलाश की गयी, एवं दौराने तलाश पुलिस टीम द्वारा दिनांक 14.09.2026 को ही घटना में शामिल आरोपी निवासी अत्मलपुर बौगला थाना बाहदराबाद जनपद हरिद्वार को जमालपुर नहर पटरी से हिरासत में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

*नाम पता आरोपी*
1- निवासी अत्मलपुर बौगला थाना बहादराबाद जनपद हरिद्वार।

*पुलिस टीम-*
1- प्रभारी निरीक्षक मनोहर भण्डारी
2- अ0उ0नि0 सुबोध घिल्डियाल
3- कानि0 गम्भीर तोमर,
4- कानि0 करम सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *