02 मोटरसाइकिल चोर चढ़े लक्सर पुलिस के हत्थे, चोरी की 05 मोटरसाइकिल बरामद

लक्सर हरिद्वार * वार्ड नं. 02, सीमली, थाना लक्सर द्वारा घर के बाहर खड़ी अपनी मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस UK08A53656 चोरी होने के संबंध में मु0अ0सं0 912/2026 पंजीकृत कराया गया।

 

 

इसी दिन वादी गोविन्द पुत्र सरदार सिंह निवासी तुगलपुर, थाना खानपुर, जनपद हरिद्वार द्वारा अपनी मोटरसाइकिल HF Deluxe UK17H0961 चोरी होने के संबंध में दी गई तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 924/2026 बीएनएस पंजीकृत किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद हरिद्वार द्वारा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लक्सर को घटनाओं के शीघ्र अनावरण एवं आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। निर्देशों के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक लक्सर द्वारा तत्काल पुलिस टीमों का गठन किया गया।

गठित टीमों द्वारा स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटाने के साथ-साथ क्षेत्र डिजिटल साक्ष्यों को खंगाला तथा वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लक्सर क्षेत्र से जिशान एवं अहसान को चोरी की मोटरसाइकिलों सहित हिरासत में लिया।

पूछताछ में आरोपियों की निशानदेही पर दोनों मुकदमों से संबंधित मोटरसाइकिलों सहित कुल 05 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। हिरासत में लिये गये आरोपी पूर्व में भी चोरी/नकबजनी की घटनाओं में जेल जा चुके हैं तथा आरोपी अहसान का लंबा आपराधिक इतिहास पाया गया है।

हिरासत में लिये कयो दोनों आरोपियों के विरुध्द नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*नाम पता आरोपित*
1. जिशान पुत्र जुल्फकार, निवासी ग्राम धनपुरा, बड़ी मस्जिद के पास, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार उम्र 26 वर्ष
2. अहसान पुत्र फुरकान, निवासी वार्ड नं. 05, लक्सरी, कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार उम्र 27 वर्ष

*बरामदगी*
1. मोटरसाइकिल — चेसिस नं. MBLHAR080JHJ03562, इंजन नं. HR10AGJHJA3176, संबंधित मु0अ0सं0 912/2026।
2. HF Deluxe UK17H0961, चेसिस नं. MBLHA7159J9C04105, संबंधित मु0अ0सं0 924/2026।
3. मोटरसाइकिल — चेसिस नं. MBLHAW082KHJ38362।
4. मोटरसाइकिल रजि. नं. HR08U4616, केवल ढांचा बरामद।
5. स्प्लेंडर, चेसिस नं. MBLHA10EJ8HM09330।

*आपराधिक इतिहास*
*आरोपी जिशान*
1. मु0अ0सं0 676/2026, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस, थाना पथरी।

*आरोपी अहसान*
1. मु0अ0सं0 715/2023, धारा 380/411 भादवि, कोतवाली लक्सर।
2. मु0अ0सं0 1009/2023, धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम, कोतवाली लक्सर।
3. मु0अ0सं0 246/2024, धारा 379/411 भादवि, कोतवाली लक्सर।
4. मु0अ0सं0 515/2025, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस, कोतवाली लक्सर।
5. मु0अ0सं0 516/2025, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस, कोतवाली लक्सर।
6. मु0अ0सं0 1201/2025, धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम, कोतवाली लक्सर।

*पुलिस टीम*
1. प्र0नि0 प्रवीण सिंह कोश्यारी (कोतवाली लक्सर)
2. उ0नि0 समीप पाण्डेय (चौकी प्रभारी, चौकी कस्बा लक्सर)
3. उ0नि0 आशीष भट्ट
4. हे0का0 शमशेर खान
5. का0 मनोज शर्मा
6. का0 महिपाल (सीआईयू, रूड़की)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *