हरिद्वार
कांवड़ मेला-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज सुपर जोनल अधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश चंद द्वारा हर की पौड़ी चौकी में क्षेत्र के व्यापारियों एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ समन्वय बैठक आयोजित की जाती गई।
बैठक में जॉन प्रथम के जोनल अधिकारी /सहायक जोनल अधिकारी /सेक्टर प्रभारी एवम हर की पौड़ी चौकी प्रभारी , मौजूद रहे
बैठक के दौरान कांवड़ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुचारु यातायात व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, व्यापारिक गतिविधियों के सुचारु संचालन तथा पुलिस-व्यापारी समन्वय सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में उपस्थित व्यापारियों ने भी पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन देते हुए कांवड़ मेला-2026 को सफल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने का संकल्प व्यक्त किया।