खानपुर हरिद्वार
दिनांक 11.12.2025 को ग्राम लालचन्दवाला में दुकान के कब्जे को लेकर दो पक्षों के मध्य लड़ाई-झगड़े की सूचना प्राप्त होने पर थाना खानपुर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शान्ति व्यवस्था कायम कराई गई।
दिनांक 12.12.2025 को उक्त दोनों पक्षों के मध्य पुनः झगड़े की सूचना प्राप्त होने पर दोनों पक्षों को चौकी बुलाया गया। चौकी पर भी दोनों पक्ष आपस में लड़ाई-झगड़ा करने लगे। पुलिस द्वारा काफी समझाने का प्रयास किया गया, किन्तु दोनों पक्ष नहीं माने तथा अधिक उत्तेजित होकर एक-दूसरे पर आमादा रहे।
शान्ति व्यवस्था भंग होने की प्रबल संभावना को दृष्टिगत रखते हुए निम्न व्यक्तियों को धारा 170 B.N.S.S. के अन्तर्गत हिरासत में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी गयी।
*नाम पता आरोपीगण*
1. नौशाद पुत्र नूरहसन, उम्र 28 वर्ष
2. सहनबाज पुत्र रईश, उम्र 26 वर्ष
3. मौसिम पुत्र हनीफ, उम्र 30 वर्ष
निवासीगण ग्राम लालचन्दवाला, थाना खानपुर, जनपद हरिद्वार
*पुलिस टीम*
1. उ0नि0 नवीन नेगी
2. कानि0 अरविन्द रावत
3. का0 बलवीर सिंह