हरिद्वार पुलिस ने नाबालिक बालिका के अपहरण के एक आरोपी को लुधियाना पंजाब से धर दबोचा

हरिद्वार

कोतवाली रानीपुर पर दिनांक 20.05.2026 को लेवर कालोनी सेक्टर 02 बीएचईएल रानीपुर हरिद्वार द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री का बिना बताये घर से चले जाने के सम्बन्ध में सूचना दी, जिस पर तत्काल थाने पर मु0अ0सं0 168/26 अभियोग पंजीकृत किया गया ।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में तत्काल पुलिस टीमो द्वारा नाबालिग बालिका की तलाश एवं सुरागरसी पतारसी करते हुये तलाश की गयी, एवं विभिन्न सीसीटीवी कैमरो की फुटेज का अवलोकन करने नाबालिग बालिका को अंकुश पुत्र रमेश निवासी लेबर कालोनी सेक्टर-02 BHEL कोतवाली रानीपुर हरिद्वार के द्वारा बहला फुसलाकर लुधियाना,पंजाब ले जाना प्रकाश में आने पर आज दिनांक 28.05.2026 को आरोपित अंकुश पुत्र रमेश निवासी लेबर कालोनी सेक्टर-02 BHEL कोतवाली रानीपुर हरिद्वार हाल निवासी 775 /1 गली न0-12 पंजाब माता मन्दिर लुधियाना पंजाब से धर दबोचा।आरोपित के कब्जे से नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद किया गया।

पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि वह वादी मुकदमा की नाबालिग पुत्री को दिनांक 19.05.2026 को अपने साथ लुधियाना पंजाब लेकर गया, जहाँ पर उसने नाबालिग के साथ विवाह कर लिया व पति पत्नी की तरह किराये के मकान पर रह रहे थे । पुलिस द्वारा पीडिता के बयान अंकित कर एवं मेडिकल करवाकर आरोपी अंकुश के विरूद्ध मुकदमा उपरोक्त मे पोक्सो अधि0 की बढोत्तरी की गयी ।

*नाम पता आरोपी-*
1- अंकुश पुत्र रमेश निवासी लेबर कालोनी सेक्टर-02 BHEL कोतवाली रानीपुर हरिद्वार हाल निवासी 775 /1 गली न0-12 पंजाब माता मन्दिर लुधियाना पंजाब।

*पुलिस टीम-*
1- मनोहर सिंह भण्डारी, प्रभारी निरीक्षक
2- अ0उ0नि0 सोनिया,
3- अ0उ0नि0 अशोक कुमार,
4- हे0का0 विमल नेगी,
5- महिला होमगार्ड लक्ष्मी,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *