स्मैक/हिरोइन की तस्करी करने वाले आरोपितो को हरिद्वार पुलिस ने धर दबोचा

बुग्गावाला  हरिद्वार

पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड द्वारा चलाये जा रहे *आपरेशन प्रहार* व नशा मुक्ति अभियान के तहत जनपद को नशा मुक्त करने व नशा तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में SSP हरिद्वार द्वारा नशा मुक्त भारत एवं ड्रग्स फ्री देवभूमि के तहत कार्रवाई किये जाने हेतु निर्देश निर्गत किये गये है।

उपरोक्त क्रम में थाना बुग्गावाला पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए दिनांक- 06.06.2026 को दौराने चैकिंग ग्राम शहीदवाला ग्रंट के पास से आरोपित सचिन पुत्र मैनपाल निवासी शहीदवाला ग्रन्ट थाना बुग्गावाला जनपद हरिद्वार को 2.41 ग्राम अवैध स्मैक/हेरोइन व अभियुक्त सुमित पुत्र महेन्द्र निवासी बंजारेवाला थाना बुग्गावाला हरिद्वार को 2.51 ग्राम अवैध स्मैक/हेरोइन के साथ पकडा गया।

*नाम पता आरोपित*
01. सचिन पुत्र मैनपाल निवासी श्हीदवाला ग्रन्ट थाना बुग्गावाला जनपद हरिद्वार।

02. सुमित पुत्र महेन्द्र निवासी बंजारेवाला थाना बुग्गावाला।

*बरामदगी का विवरण*
आरोपितों के कब्जे से 4.92 ग्राम अवैध स्मैक/हेरोइन

*पुलिस टीम*
01. उ0नि0 सुनील रमोला
02. हे0का0 राजेश नेगी
03. कानि0 हरिओम
04. कानि0 विक्रम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *