रुड़की हरिद्वार
दिनांक 30.03.2026 को वादी मोहम्मद इरफान पुत्र मोहम्मद हसन निवासी ग्राम जबरदस्तपुर, कोतवाली रुड़की जनपद हरिद्वार द्वारा अपनी पुत्री की संदिग्ध मृत्यु के संबंध में तहरीर दी गई। आरोप लगाया गया कि दहेज की मांग को लेकर विपक्षियों द्वारा प्रताड़ित किए जाने के कारण उसकी पुत्री की मृत्यु हुई।
प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली रुड़की पर मुकदमा अपराध संख्या 101/2026 अभियोग पंजीकृत किया गया। मामले की विवेचना क्षेत्राधिकारी महोदया द्वारा की जा रही है।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गई। कार्रवाई के दौरान दिनांक 16.05.2026 को पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर लंढौरा चौक से आरोपी अबू बकर पुत्र ताहिर निवासी ग्राम गढ़ी सांगीपुर थाना लक्सर, हाल निवासी ग्राम जोरासी जबरदस्तपुर, कोतवाली रुड़की को हिरासत में लिया गया।
हिरासत में लिए गये आरोपी के विरुध्द विधिक कार्यवाही की जा रही है तथा अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
*नाम पता आरोपित*
अबू बकर पुत्र ताहिर निवासी ग्राम गढ़ी सांगीपुर थाना लक्सर, जनपद हरिद्वार
हाल निवासी ग्राम जोरासी जबरदस्तपुर, कोतवाली रुड़की
*पुलिस टीम*
1. वरिष्ठ उपनिरीक्षक धर्मेंद्र राठी
2. उप निरीक्षक चंद्र मोहन सिंह
3. कांस्टेबल विकास त्यागी
4. कांस्टेबल रणबीर