हरिद्वार
दिनांक 05.03.2026 को थाना पथरी क्षेत्रान्तर्गत निवासरत वादी निवासी विशाल द्वारा बहला फुसला कर घर से ले जाने के सम्बन्ध में थाना पथरी पर अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना की संवेदनशीलता को देखते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपहर्ता की शीघ्र बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया।
आदेश के अनुपालन में पथरी पुलिस द्वारा अपहर्ता की बरामदगी हेतु अलग-अलग पुलिस टीम गठित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये, तथा मुखबिर तन्त्र को सक्रिय किया गया।
जिसके फलस्वरूप पुलिस टीम द्वारा दिनांक 09.03.2026 को वादी की नाबालिग पुत्री को ऐथल रेलवे स्टेशन के पास से सकुशल बरामद किया तथा आरोपी विशाल पुत्र धूम सिंह निवासी भुआपुर थाना पथरी जिला हरिद्वार को हिरासत में लिया गया।
आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
*नाम पता आरोपित*
विशाल पुत्र धूम सिंह निवासी भुआपुर थाना पथरी जिला हरिद्वार।
*पुलिस टीम*
1- म0उ0नि0 शाहिदा परवीन
2- उ0नि0 विपिन कुमार
3- कानि0 जयपाल चौहान
4- म0हो0गा0 खुशी