झबरेड़ा
माननीय न्यायालय द्वितीय अपर सिविल जज/न्यायिक मजिस्ट्रेट, रुड़की, जनपद हरिद्वार के आदेशों के अनुपालन में दिनांक 18.11.2026 को गठित टीम द्वारा कोतवाली झबरेड़ा में पंजीकृत आबकारी अधिनियम एवं आर्म्स एक्ट से संबंधित मालों का विधिक प्रक्रिया के तहत निस्तारण किया गया।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी मंगलौर, नायब तहसीलदार रुड़की एवं सहायक अभियोजन अधिकारी, उपखंड रुड़की की उपस्थिति में नियमानुसार वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी कराई गई।
*निस्तारित मालों का विवरण*
• आबकारी अधिनियम के 37 मुकदमों से संबंधित माल।
• आर्म्स एक्ट के 08 मुकदमों से संबंधित माल।
हरिद्वार पुलिस द्वारा न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में लंबित मालों के निस्तारण की कार्यवाही निरंतर की जा रही है।