राहगीरों के साथ अभद्रता व हुड़दंग करने पर आरोपी को पुलिस ने लिया हिरासत में

बहादराबाद हरिद्वार

दिनांक 14.10.2026 को दौराने गश्त बेगमपुर जा रहे पुलिस कर्मियों को एक राहगीर ने सूचना दी कि फैक्ट्री के बाहर एक व्यक्ति हुड़दंग कर रहा है।

सूचना पर पुलिस कर्मियों द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर पाया कि एक युवक आने-जाने वाले राहगीरों के साथ अभद्रता करते हुए लड़ाई-झगड़े पर आमादा होकर शांति व्यवस्था भंग कर रहा था।

पुलिस कर्मियों द्वारा आरोपी को काफी समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह और अधिक उग्र होकर आमादा फौजदारी होने लगा। उग्र व्यवहार एवं लड़ाई-झगड़े पर आमादा आरोपी को पुलिस ने अंतर्गत धारा 170 बीएनएसएस गिरफ्तार किया। आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

*आरोपी का विवरण:-*
दीपक पुत्र राजेन्द्र, निवासी इमलिया, थाना पोवाया, जिला शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश, हाल निवासी बेगमपुर, कोतवाली बहादराबाद, जनपद हरिद्वार, उम्र 26 वर्ष।

*पुलिस टीम:-*
1. उ0नि0 विकास रावत,
2. हे0का0 राजवर्धन,
3. का0 अवनेश राणा,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *