हरिद्वार
ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत आपराधिक तत्वों पर रखी जा रही नजर के बीच दिनांक 05.10.2026 को सोशल मीडिया पर एक विडियो वायरल हुआ जिसमें दो युवक अभिनव उर्फ हैरी एवं मोन्टी भारती द्वारा बाल्मिकी समाज पर अमानजनक टिप्पणी करते हुये गाली गलौच कर रहे है, जिससे वाल्मिकी समाज के लोगो में आक्रोश उत्पन्न हो रहा था।
प्रकरण में तत्काल कोतवाली रानीपुर पुलिस टीम द्वारा वीडियो का संज्ञान लेते हुये वीडियो में शामिल दोनो युवको की पहचान कर आज दिनांक 08-10-2026 को दोनो युवको को शान्ति भँग में गिरफ्तार किया गया।
प्राप्त हुए एक प्रार्थना पत्र का आधार पर उक्त दोनो युवको के विरूद्ध मु0अ0सं0 350/26 धारा 196(1)(बी), 352 बी0एन0एस0 का अभियोग पंजीकृत किया गया।”
*गिरफ्तार आरोपी-*
1- अभिनव उर्फ हैरी पुत्र अजय कुमार निवासी रामपुर मनिहारन सहारनपुर उ0प्र0 हाल निवासी विट्टल विहार कालोनी बैरियर न0-6 कोतवाली रानीपुर हरिद्वार उम्र-21 वर्ष ।
2- मोन्टी भारती पुत्र संजय भारती निवासी पवन पुत्र कालोनी ब्रहमपुरी रावली महदूद कोतवाली रानीपुर हरिद्वार उम्र 23 वर्ष
*पुलिस टीम-*
1- प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भण्डारी
2- उ0नि0 अशोक सिरसवाल (चौकी प्रभारी गैस प्लान्ट)
3- कानि0 गम्भीर तोमर
4- हो0गा0 इसम सिंह