परिजनों से बिछड़ी 4 साल की बालिका

कलियर हरिद्वार

दिनांक 15.06.2026 को एक महिला निवासी गांव तालगांव सीतापुर उत्तर प्रदेश थाना कलियर आई और बताया कि वह जियारत करने के लिए कलियर शरीफ में आए थे जहां पर भीड़ ज्यादा होने की वजह से उनकी बालिका उनसे बिछड़ गई थी।

थाना कलियर पुलिस द्वारा तत्काल पुलिस टीम को सतर्क कर तलाश हेतु बताया गया, पीपल चौक के पास ड्यूटीरत कर्मचारीगण द्वारा बताया गया कि एक बच्ची जिसकी उम्र करीब चार वर्ष जो अपना नाम पता नहीं बता पा रही थी पीपल चौक पर पुलिस को लावारिस हालत में रोते हुए मिली आसपास उक्त बालिका के परिजनों को काफी तलाश किया परंतु नहीं मिल पाए, जिसे सुरक्षा की दृष्टि से थाना कलियर लाया गया।

बच्ची को पहचानकर उक्त महिला द्वारा बताया कि उक्त बच्ची का नाम माफिया बानो पुत्री मुजीब अहमद उम्र 4 वर्ष है, जो कुछ देर पहले उनसे बिछड़ गई थी।

बालिका को तस्दीक करने के पश्चात परिजनों के सुपुर्द किया गया और हिदायत दी गई की अपने बच्चों का भीड़ वाले क्षेत्र में ध्यान रखें सतर्क रहें बालिका को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया ।

*पुलिस टीम*
1.SI विशाखा राठौर
2. HC सोनू चौधरी
3.HC जमशेद अली
4.LC सोफिया अंसारी
5.HG अंकित कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *