मंगलौर हरिद्वार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत अवैध गतिविधियों में शामिल अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में मंगलौर पुलिस ने गोकशी के मामलों में संलिप्त 02 आरोपियों को गैंगस्टर एक्ट के तहत हिरासत में लिया गया।
ग्राम कुमराड़ी निवासी दोनों आरोपी पूर्व में भी गोकशी के मामलों में नामजद रहे हैं। लगातार आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय रहने के चलते पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
प्रभारी निरीक्षक मंगलौर द्वारा विशेष पुलिस टीम गठित कर अभियान चलाया गया, जिसके फलस्वरूप दोनों गैंगस्टर अपराधियों को हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*नाम पता गैंगस्टर*
1. सोनू उर्फ रहमान पुत्र दिलशाल निवासी ग्राम कुमराड़ी, कोतवाली मंगलौर
2. अनीस पुत्र हमीद निवासी ग्राम कुमराड़ी, कोतवाली मंगलौर
*पुलिस टीम*
1. प्रभारी निरीक्षक भगवान महर
2. अ0उ0नि0 श्यामबाबू
3. हे0कानि0 अमित शर्मा
4. कानि0 रोशन
5. पीआरडी संदीप