श्यामपुर हरिद्वार
पुलिस मुख्यालय से जारी निर्देशो के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशा के अनुपालन में श्यामपुर पुलिस टीम ने पुलिस आपके द्वार पर अभियान चलाकर थाना क्षेत्रांतर्गत अकेले निवारत सिनियर सिटिजनों के घर पर (डोर टू डोर) जाकर कुशलता ली गयी तथा उनकी समस्या सुनकर निस्तारण का भरोसा दिया।
डोर टू डोर कार्यक्रम के दौरान श्यामपुर पुलिस द्वारा सीनियर सिटिजनों को साईबर अपराध व डिजिटल अरेस्ट के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी तथा बताया कि किसी भी प्रकार की अनजान कॉल आने पर घबरायें नही किसी भी स्थिति मे ओटीपी शेयर न करे सीधे स्थानीय पुलिस से सम्पर्क करें।
इसके अतिरिक्त सिनियर सिटिजनों को अपने अपने निवासरत क्षेत्र में प्रचलित चेतक मोबाईल पर नियुक्त कर्म0गणों के मोबाईल नम्बरों व पुलिस कंट्रोल रुम तथा थानाध्यक्ष श्यामपुर के मोबाईल नम्बर से भी अवगत कराया गया।
सिनियर सिटिजनों को यह भी बताया गया कि आपकी कोई भी निजी पारिवारिक, घरेलू हिंसा अथवा अपराध सम्बन्धी समस्या होने पर आप अपनी समस्या द्वारा फोन बता सकते है जिसका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जायेगा। श्यामपुर पुलिस द्वारा सिनियर सिटिजनों को हर सम्भव मदद का भरोसा दिया गया।
*पुलिस टीम-*
1- व0उ0नि0 मनोज रावत
2- उ0नि0 सुभाष जखमोला
3- उ0नि0 नवीन चौहान
4- म0उ0नि0 रचना रानी
5- हे0कानि कुलदीप सिंह