बहादराबाद हरिद्वार

वादिनी निवासी हावडा पश्चिम बंगाल जो हावडा पश्चिम बंगाल से शादी समारोह में शामिल होने के लिए बहादराबाद में आयी हुई थी।

जिनके द्वारा दिनांक 02.11.2025 को थाना बहादराबाद में तहरीर देकर अंकित कराया था कि मेरी नाबालिक पुत्री उम्र 15 वर्ष जो शादी समारोह बहादराबाद से बिना बताये कही चली गयी है।
उक्त सूचना पर थाना बहादराबाद में अभियोग पंजीकृत किया गया ।

नाबालिक बालिका की यथाशीघ्र बरामदगी हेतु SSP हरिद्वार द्वारा आदेश निर्गत किये गये थे।
उक्त क्रम में थानाध्यक्ष बहादराबाद के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया व गठित की गई पुलिस टीम द्वारा कुशल सुरागरसी -पतारसी जारी रखते हुए मुखबिर की सूचना पर अपहृता को देवबन्द जनपद सहारनपुर उ०प्र० से सकुशल बरामद किया गया है।

बाद बरामदगी अपहृता को सकुशल परिजनों के सुपुर्दगी में दिया गया ।

परिजनों द्वारा हरिद्वार पुलिस का आभार प्रकट किया गया।

*पुलिस टीम*
01. उ0नि0 अमित नौटियाल
02. कानि0 जयपाल सिंह
03. म0का0 कविता बुटोला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *