हरिद्वार पुलिस टीम द्वारा “पुलिस आपके द्वार” कार्यक्रम

हरिद्वार

जनपद हरिद्वार सिडकुल पुलिस द्वारा दिनाक- 26.01.2026 से चलाये जा रहे जागरुकता अभियान *”पुलिस आपके द्वार”* कार्यक्रम के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के कुशल पर्यवेक्षण मे थाना सिडकुल पुलिस टीम द्वारा सिडकुल क्षेत्रान्तर्गत गवर्नमेंट गर्ल्स नर्सिंग हॉस्टल रोशनाबाद निकट आईएमसी चौक पर महिलाओं एवं छात्राओं को महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न कानूनों, आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112,महिला हेल्पलाइन 1090/1091, पोक्सो सम्बंधित अपराध, साइबर अपराध से बचाव, छेड़छाड़,घरेलू हिंसा तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं एवं छात्राओं को यह भी बताया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वे बिना संकोच पुलिस से संपर्क करें।

पुलिस सदैव आपकी सहायता एवं सुरक्षा के लिए तत्पर है, साथ ही आत्मरक्षा के सामान्य उपायों एवं सतर्कता संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव भी साझा किए गए ।

स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज में सुरक्षा एवं विश्वास बढ़ाने वाला कदम बताया की पुलिस द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के जन जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाने की बात कही गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *