स्व.हरबर कपूर मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा आयोजित मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह

 

देहरादून, 12 दिसम्बर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज एसजीआरआर मैदान बिंदाल में स्वर्गीय हरबर कपूर मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा आयोजित मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने स्व. हरबंस कपूर को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय कपूर साहब एक आदर्श जननेता थे, जिनके जीवन का प्रत्येक क्षण जनसेवा के लिए समर्पित रहा। मंत्री जोशी ने कहा कि “कपूर साहब मेरे राजनीतिक गुरु थे, और आज मैं जहां भी हूं, वह उन्हीं की प्रेरणा और मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने राज्य के विकास में हरबंस कपूर के अनुकरणीय योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके आदर्श और विचार सदैव जनसेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।

मंत्री जोशी ने खेलों के महत्व पर भी प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखते हैं, इसलिए हर व्यक्ति को किसी न किसी खेल में अवश्य भाग लेना चाहिए। उन्होंने प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में कैंट विधायक सविता कपूर, मंडल अध्यक्ष सुमित पांडेय,धनश्याम,अनीता, मीनाक्षी,अतुल,आशीष सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *