सिडकुल हरिद्वार
दिनांक 01.12.2025 को थाना क्षेत्र में तीन व्यक्तियों द्वारा सरेआम सड़क पर हो-हल्ला एवं हुड़दंगबाजी की जा रही थी, जिसके कारण मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों एवं आम जनता को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। कई लोगों द्वारा उक्त व्यक्तियों का विरोध भी किया गया, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई तथा आमजन में काफी रोष व्याप्त हो गया।
सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्तियों को शांत कराने एवं समझाने का प्रयास किया गया, किंतु वे नहीं माने और हुड़दंग जारी रखा। सार्वजनिक शांति एवं व्यवस्था भंग होने की स्थिति को देखते हुए पुलिस टीम ने तीनों व्यक्तियों को धारा 170 BNSS के अंतर्गत हिरासत में लिया गया।
आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
*नाम पता आरोपित*
1. दीपक पुत्र संतलेश निवासी ग्राम झिडियानग्रण्ट, थाना भगवानपुर, जनपद हरिद्वार आयु: 23 वर्ष
2. चन्द्रपाल पुत्र धर्मपाल निवासी ब्रह्मपुरी, रावली महदूद, थाना सिडकुल, हरिद्वार
आयु: 30 वर्ष
3. संदीप पुत्र धर्मपाल निवासी उपरोक्त स्थान आयु: 40 वर्ष
*पुलिस टीम*
1. हेड कांस्टेबल सुनील सैनी
2. कांस्टेबल रोहित कुमार
3. कांस्टेबल विजयेंद्र