शासन ने आज शाम कई आईपीएस और पीपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए

हरिद्वार शासन ने आज शाम कई आईपीएस और पीपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए।इन तबादलों में हरिद्वार एसएसपी भी बदल दिए गए हैं। प्रमेंद्र डोभाल अब इसी पद पर देहरादून भेजे गए हैं।उनके स्थान पर एसटीएफ के एसएसपी नवनीत सिंह अब हरिद्वार एसएसपी की जिम्मेदारी संभालेंगे। गणतंत्र दिवस विवाद में फंसे हरिद्वार एसपी क्राईम जितेंद्र मेहरा बागेश्वर के एसपी बनाए गए हैं।उनके स्थान पर निशा यादव अब हरिद्वार एसपी क्राईम एवं यातायात की जिम्मेदारी संभालेंगी।पीपीएस मनोज ठाकुर अब पौड़ी एएसपी का दायित्व संभालेंगे।
मुख्य स्थानांतरणों में निवेदिता कुकरेती को पुलिस उपमहानिरीक्षक, एस.डी.आर.एफ. से पुलिस महानिरीक्षक, एस.डी.आर.एफ. पद पर पदोन्नत किया गया है। प्रल्हाद नारायण मीणा को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सतर्कता मुख्यालय से पुलिस उपमहानिरीक्षक, सतर्कता मुख्यालय बनाया गया है।
अन्य प्रमुख बदलावों में यशवंत सिंह को 31वीं वाहिनी पीएसी सेनानायक से अन्य पद पर, अजय सिंह को देहरादून से स्थानांतरित किया गया है। रेखा यादव पिथौरागढ़ से, अक्षय प्रहलाद कोण्डे रुद्रप्रयाग से, निहारिका तोमर ऊधमसिंहनगर से रुद्रप्रयाग, नयी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *