रुड़की हरिद्वार
दिनांक 31.12.2025 को कोतवाली रुड़की पर 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कान्हापुर क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच झगड़ा हो रहा है
सूचना पर कोतवाली रुड़की पुलिस द्वारा तत्काल पुलिस बल मौके पर रवाना किया गया। मौके पर पहुँचकर देखा गया कि प्रथम पक्ष जोनी पुत्र स्व0 चमन सिंह एवं दूसरे पक्ष भूषण पुत्र रामदास, दोनों निवासी ग्राम कान्हापुर, जमीनी विवाद को लेकर आपस में हो-हल्ला कर आमदा-ए-फसाद थे।
पुलिस टीम द्वारा दोनों व्यक्तियों को काफी समझाने-बुझाने का प्रयास किया गया, परंतु वे नहीं माने। शांति व्यवस्था भंग होने की संभावना के दृष्टिगत दोनों व्यक्तियों को धारा 170 BNSS के अंतर्गत हिरासत में लिया दोनों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
*नाम पता आरोपी*
1. जोनी पुत्र स्व0 चमन सिंह, उम्र 30 वर्ष
निवासी ग्राम कान्हापुर, कोतवाली रुड़की, जनपद हरिद्वार
2. भूषण पुत्र रामदास, उम्र 38 वर्ष
निवासी ग्राम कान्हापुर, कोतवाली रुड़की, जनपद हरिद्वार
*पुलिस टीम*
1. उ0नि0 भजराम चौहान
2. अ0उ0नि0 नरेन्द्र राठी
3. हे0कां0 दिनेश गुप्ता
4. हे0कां0 वीरेश खत्री
5. का0 गोविन्द तोमर