झबरेड़ा हरिद्वार
निरीक्षण के दौरान थाने के अभिलेखों, आर्म्स-अम्यूनिशन एवं साफ-सफाई की विस्तृत जांच की गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। तत्पश्चात थाने पर नियुक्त समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण के साथ सम्मेलन आयोजित कर उनकी समस्याएं सुनी गईं तथा उनके निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी मंगलौर भी उपस्थित रहे।