विकासनगर, नगर पालिका अध्यक्ष और सभासदों का कार्यकाल पूरा होने पर विदाई समारोह आयोजन कर सम्मानित किया गया। बता दे, 1 दिसंबर से नगर निकायों का कार्यकाल समाप्त होने पर जिलाधिकारियों को प्रशासक नियुक्त किया गया है।
शुक्रवार को नगर पालिका परिषद विकास नगर के टाउन हॉल में आयोजित समारोह के दौरान मुख्य अतिथि विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने नगर पालिका अध्यक्ष शांति जुवाठा व सभी सभासदों के पांच साल पूरे के उपलक्ष्य में सम्मान किया गया। पालिका अध्यक्ष शांति जुवठा ने कहा विकास नगर क्षेत्र की जनता ने इन 5 सालों में मुझे बहुत प्यार दिया।
मेरे द्वारा पालिका क्षेत्र में हर किसी की समस्या का समाधान करने की कोशिश की और सभी की समस्याओं को प्राथमिकता से समाधान किया। उन्होंने सभी सभासदों की तरफ से नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी से कहा कि नगर की पथ प्रकाश योजना, साफ-सफाई का कार्य ऐसा ही चलते रहनी चाहिए।
समारोह के दौरान विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने भी विदाई समारोह में सभी सभासदों एवं नगर पालिका अध्यक्ष के 5 वर्ष में किए गए कार्य की सराहना की और सभी को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर कार्यक्रम का संचालन नगर पालिका अधिशासी अधिकारी बद्री प्रसाद भट्ट ने किया। समारोह में ब्लॉक प्रमुख जसविंदर सिंह विकास नगर मंडी अध्यक्ष अनिल जैन व नगर पालिका के सभी सभासद मौजूद रहे।