झबरेडा हरिद्वार
दिनांक 05.02.2026 को करीब 11.00 बजे ग्राम शेरपुर खेलमऊ मे पुश्तैनी जमीन को लेकर अभिषेक पुत्र नीटू द्वारा अपने चाचा अनुज पुत्र महेन्द्र निवासीगण ग्राम शेरपुर खेलमऊ थाना झबरेडा पर पुरानी रंजिश को लेकर घर की सीढियों पर जान से मारने की नीयत पर पाठल से कई वार कर घायल कर दिया गया। उक्त सम्बन्ध में पीड़ित की माता द्वारा दिनांक 06.02.2026 को थाना झबरेडा पर मु0अ0सं0 18 /2026 धारा 109(1), 352, 351(2) बीएनएस पंजीकृत कराया गया।
आरोपी के तलाश में जुटी पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर शेरपुर खेलमउ गेट के करीब सडक पर आरोपी भतीजे अभिषेक को गिरफ्तार किया गया तथा उसकी निशानदेही पर गांव के बाहर से घटना मे प्रयुक्त पाठल बरामद की गयी। आरोपी को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
*विवरण आरोपित-*
अभिषेक पुत्र नीटू निवासी ग्राम शेरपुर खेलमऊ थाना झबरेडा जिला हरि0
*बरामदगी-*
घटना मे प्रयुक्त पाठल
*पुलिस टीम-*
1. थानाध्यक्ष अजय शाह
2. उ0नि0 रोहित कुमार
3. हे0कानि0 हरेन्द्र कुमार
4. कानि0 बलदेव