भगवानपुर हरिद्वार
आज दिनांक 15.12.2025 को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शेखर चंद सुयाल द्वारा सीओ भगवानपुर की उपस्थिति में थाना भगवानपुर का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया।
मौके पर सजी सेरिमोनियल गार्द से सलामी लेने के पश्चात थाना भवन का रुख करते हुए श्री शेखर चंद सुयाल द्वारा साफ-सफाई की व्यवस्थाएं परख संतोष व्यक्त किया।
कार्यालय के रजिस्टरों को अद्यतन करने पर की गई मेहनत पर संतोष व्यक्त करते हुए अस्लाह की निरंतर सफाई और पुलिस ऑफिसर्स को निरंतर अस्लाह की हैंडलिंग सिखाते रहने के लिए हैड मोहर्रिर और थानाध्यक्ष को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मालखाना में मुकदमें से संबंधित माल को अच्छी तरह रखने पर मालखाना मोहर्रिर को शाबाशी देते हुए एसपी देहात द्वारा निष्प्रयोज्य मालों को नष्ट करने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक कदम उठाने के लिए निर्देशित किया।