भगवानपुर हरिद्वार
दिनांक 01.02.2026 को कोतवाली भगवानपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बनारसी में दो पक्षों के मध्य घटित प्रकरण के दृष्टिगत क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु आज दिनांक 10.02.2026 को थाना भगवानपुर पुलिस द्वारा पी०ए०सी के साथ मिलकर ग्राम बनारसी में फ्लैग मार्च निकाला गया।
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने, आपसी सौहार्द बनाए रखने एवं पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग प्रदान करने की अपील की गई।
शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दोनों पक्षों के कुल 118 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 126/135 बी०एन०एस०एस० के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए उसकी रिपोर्ट उप जिला मजिस्ट्रेट, भगवानपुर को प्रेषित की गई है।