बहादराबाद हरिद्वार
वादी मुकदमा श्री बृजमोहन गुप्ता निवासी विम प्लास्ट लिमिटेड बेगमपुर बहादराबाद हरिद्वार द्वारा थाना बहादराबाद में तहरीर देकर अंकित कराया था कि दिनांक-12.01.2026 को बेगमपुर स्थित कम्पनी विम प्लास्ट लिमिटेड में 03 कट्टे स्टील पाईप व अन्य माल चोरी कर लिए गए हैं। शिकायत के मुताबिक थाना बहादराबाद में मुकदमा पंजीकृत किया गया।
खुलासे के लिए गठित की गई पुलिस टीम ने सुरागरसी पतारसी, मुखबिर खास को क्षेत्र में सक्रिय किये। आज दिनांक-14.01.2026 को मुखबिर की सूचना पर आरोपी विशाल धीमान को बेगमपुर क्षेत्र से दबोचकर उसके निशानदेही पर चोरी किया माल कुल 250 स्टील के पाईप बरामद किये गये हैं। आरोपी के खिलाफ मुकदमे में धारा- 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी है । न्यायालय में पेश किया गया।
*विवरण आरोपित-*
1.विशाल धीमान पुत्र अनिल धीमान निवासी-बहादरपुर सैनी बहादराबाद जिला हरिद्वार
*बरामदगी*
250 पीस स्टील पाईप
*पुलिस टीम*
01. उ०नि० जगमोहन सिंह
02. कानि० अंकित कुमार
03. कानि. अवनेश राणा